Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर

मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियो की वजह से बेलगाम होती जा रही महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नेट्टा डिसूजा के नेतृत्व मे संसद घेराव आंदोलन का आयोजन किया। नई दिल्ली स्थित भारतीय युवा काँग्रेस मुख्यालय से इस प्रदर्शन का आरंभ हुआ..!!

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समंवयक नताशा शर्मा ने इस प्रदर्शन मे हिस्सा लिया। उन्होंने कहा की नेट्टा डिसूजा जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मोदी सरकार की जनता विरोधी नीतिओ के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोल दिया है। रसोई गैस की कीमतों मे बढ़ोतरी से गृहिणी परेशान है। घर का बजट गड़बड़ा गया है। महंगा रसोई गैस, महंगा पेट्रोल और महंगी तेल सब्जिया आम आदमी का जीना मुश्किल कर रही है और इसके लिए मोदी सरकार की असफल नितिया जिम्मेदार है। कोरोना की वजह से पहले से आर्थिक तंगी झेल रही जनता पर मोदी जी महंगाई का जुल्म ढा रहे है। इसके खिलाफ अखिल भारतीय महिला कांग्रेस नेट्टा डिसूजा जी के नेतृत्व मे सतत् जमीन पर संघर्ष करेगी और मोदी सरकार को बढ़ी हुई कीमते वापस लेनी ही होंगी।

इस प्रदर्शन मे महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे मौजूद रही।