अभिषेक शर्मा रिपोर्टर

जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध जिले की कार्रवाई
लगातार जारी है धरपकड़ अभियान
जिले में 01 प्रकरण में 02 आरोपियों पर की गई कार्यवाही, मौके से नगदी किया जप्त
जिले में पुलिस टीम द्वारा अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में सार्थक पहल करते हुए सामाजिक अपराध जुआ/सट्टा कारोबारियों पर दिनाँक 02/12/21 को दबिश देकर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मौके पर ताश-पत्ते/सट्टा उपकरण व नगदी जप्त कर 01 प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर 02 आरोपियों को हिरासत में लिए गए।
इसी तारतम्य में ताश पत्ते से हारजीत का दांव लगाते एवं डायरी पेन से सट्टा के अंक लिखते हुए दांव लगाते हुए जुआरियों एवं सट्टा कारोबारियों पर कार्यवाही की गई जो इस प्रकार है थाना जीरापुर में जुआरी रणजीत नट निवासी मेलखेड़ी एवं आकाश जोशी निवासी आवास कॉलोनी जीरापुर को ताश पत्ते से हारजीत का दांव लगाते हुए हिरासत में लिए गए।
उपरोक्त जुआ/सट्टा के आरोपियों को अलग-अलग पुलिस टीम ने दबिश देकर मोके पर कार्यवाही कर नगदी सहित जुआ/सट्टा एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है