Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा रिपोर्टर

थाना कोतवाली राजगढ, जिला राजगढ़ *01 साल से फरार स्थाई वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे* जिला पुलिस द्वारा फरार एवं स्थाई वारंटीओं की धरपकड़ हेतु निरंतर उनकी तलाश की जा रही है वहीं निर्देशों के पालन में एसडीओपी राजगढ़ श्री सनम बी खान के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा 01साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। माननीय जेएमएफ सी. न्यायालय राजगढ़ के प्रकरण क्रमांक 232/15 धारा 279, 337, 338, भादवि 39/192 एम वी एक्ट में जारी स्थाई फरारी वारंट तामिली हेतु थाना कोतवाली पर प्राप्त हुआ था। कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त वारंटी की गिरफ्तारी हेतु कई बार प्रयास किए गए लेकिन वारंटी बहुत ही शातिर किस्म की होने के कारण पुलिस टीम से लगातार बचता रहा, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर वारंटी अफरोज खा खां निवासी राजगढ़ को, कोतवाली पुलिस टीम द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। 05 साल पुराने प्रकरण में 01साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी मुकेश गौड़, प्र. आर.169अरुण तिवारी, आर.355 वीरेंद्र, आर.218 नरेंद्र, आर.576घनश्याम, आर.358 बलिस्टर,आर.768 हरिओम, आर.371 लाखन मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।