Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

चयन शर्मा रिपोर्टर


महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपीगणों को जीरापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं महिलाओ के साथ छेड़छाड़ की घटना घटित करने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जिले में चलाये जा रहे लगातार अभियान के तहत जिला पुलिस टीम को लगातार सफलता मिल रही है । जिले में जारी विशेष अभियान के तहत थाना जीरापुर पुलिस द्वारा महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है । दिनांक 25.11.2021 को पीड़िता निवासी पीपल्याकलां थाना जीरापुर, ने अपने भाई अमन तथा मां के साथ थाना उपस्थित आकर आकर आरोपीगण दुर्गेश दांगी तथा राजेश दांगी निवासीगण पीपल्या कलां के विरुध्द बुरी नियत से धक्का मारने, छेड़छाड़ करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में आवेदन पेश किया था फरियादिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 464/21 धारा 354, 354 (क), 509, 294, 506, 34 भादवि, का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । आरोपीगण दुर्गेश दांगी तथा राजेश दांगी घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे । प्रकरण महिला संबंधित होने से जिला पुलिस कप्तान द्वारा मामले की सूक्ष्मता से जाँच कर टीम बनाकर आरोपीगणों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए, एसड़ीओपी खिलचीपुर सुश्री निशा रेड्डी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरापुर उनि. मोहरसिंह मंड़ेलिया को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था चूंकि आरोपीगण शातिर बदमाश है जो घटना दिनांक से ही फरार होने से थाना प्रभारी जीरापुर ने आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की । वहीं टीम ने प्रकरण में तत्परता एवं संवेदनशीलता पूर्वक कार्यवाही कर दिनांक 02.12.2021 को आरोपीगण दुर्गेश दांगी उम्र 19 साल तथा राजेश दांगी उम्र 21 साल निवासीगण ग्राम पीपल्या कला जीरापुर को गिरफ्तार गया । आरोपीगणों को गिरफ्तार करने से फरियादी पक्ष एवं आम नागरिकों ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है । आरोपीगणों को शीघ्र गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी जीरापुर उनि. मोहरसिंह मंडेलिया, उनि टीपी मेहरा, आर.1030 सुनील जाट, आर.381 पवनकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।