Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर

त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के निर्वाचन कार्यक्रम के प्रमुख बिन्दु

उज्जैन 05 दिसम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 4 दिसम्बर को त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन की घोषणा की गई है। निर्वाचन तीन चरणों में होंगे। निर्वाचन कार्यक्रम के प्रमुख बिन्दु इस प्रकार हैं :-

  1. पंच सरपंच पद हेतु निर्वाचन मतपत्र/मतपेटी से कराया जायेगा।
  2. जिला पंचायत सदस्य व जनपद पंचायत सदस्य हेतु निर्वाचन ईवीएम से कराया जायेगा।
  3. चुनाव में मतदाताओं को ‘इनमें से कोई नहीं (नोटा)’ का विकल्प देने के निर्देश दिये गये हैं। इस हेतु मतपत्र एवं बैलेट युनिट के अन्तिम अभ्यर्थी के पश्चात ‘इनमें से कोई नहीं (नोटा)’ अंकित किया जायेगा। उसके सामने उसका प्रतीक क्रॉस दर्शाये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
  4. पंच पद के प्रत्येक अभ्यर्थी को अपने नाम निर्देशन पत्र के साथ आयोग द्वारा विहित प्रारूप में एक घोषणा पत्र एवं उसके साथ घोषणा पत्र का सार तथा सरपंच जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के प्रत्येक अभ्यर्थी को अपने नाम निर्देशन पत्र के साथ एक शपथ पत्र एवं शपथ पत्र का सार प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है।
  5. त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिये पंच सरपंच जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के अभ्यर्थियों को अपने नाम निर्देशन पत्र के साथ पंचायत को देय समस्त शोध्यों का अदेय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
  6. त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिये पंच सरपंच जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के अभ्यर्थियों को अपने नाम निर्देशन पत्र के साथ मप्र विद्युत वितरण कंपनी या उसकी उत्तरवर्ती कंपनियों को देय समस्त शोध्यों का अदेय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
  7. यदि किसी अपरिहार्य कारणवश मतदान केन्द्र पर पंच और सरपंच पद की मतगणना नहीं हो सकेगी तो यह मतगणना विकास खण्ड मुख्यालय पर आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के साथ जारी परिशिष्ट में निर्धारित तिथि व समय पर की जायेगी।