इरफान अंसारी रिपोर्टर
कांग्रेस नेत्री नूरी खान की नाराजगी कांग्रेस पार्टी से हुई दूर अब नहीं देगी इस्तीफा।

कांग्रेस पार्टी से नाराज होकर मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को इस्तीफा लिख कर कांग्रेस पार्टी में सेवा नहीं देने का निर्णय लिया था लेकिन कांग्रेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा फोन पर नूरी खान से लगातार चर्चा कर उन्हें समझा लिया गया है प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस नेत्री नूरी खान को विश्वास दिलाया कांग्रेस पार्टी हमेशा न्याय करती है तुम्हारे साथ भी अन्याय नहीं होने देंगे इस कारण तुम्हारा इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जा सकता है तुम्हें कांग्रेस पार्टी में रहना अति आवश्यक है नहीं तो कांग्रेस पार्टी का कहीं ना कहीं नुकसान होगा और तुम कांग्रेश पार्टी की कद्दावर नेता हो कमलनाथ जी की बात से संतुष्ट होकर कांग्रेसी नेत्री नूरी खान ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है और कांग्रेस में ही रहने का फैसला लिया है।
वैसे देखो तो जब कांग्रेस पार्टी से कई नेताओं ने हाथ खींच लिया था उस समय कदम से कदम मिलाकर कांग्रेस पार्टी का साथ देने वाली महिला कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने कभी साथ नहीं छोड़ा।
और आज यदि कांग्रेस पार्टी उनके साथ अन्याय करती हैं तो निश्चित रूप से ऐसे कद्दावर नेता कांग्रेसी पार्टी से नाराज होंगे लेकिन आज एक इस्तीफा पत्र ने कांग्रेस पार्टी में हलचल उत्पन्न कर दी तो आप अनुमान लगा सकते हैं कांग्रेस पार्टी में नूरी खान की कितनी आवश्यकता है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कांग्रेस नेत्री से मोबाइल पर घंटों बात कर उन्हें इस्तीफा न देने के लिए समझाया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपना राजनीतिक गुरु मानते हुए कांग्रेसी नेत्री नूरी खान ने इस्तीफा वापस ले लिया है

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है