विजय शर्मा रिपोर्टर

भिंड में लहार रोड़ पर मोटर साईकिल के सामने अचानक मवेशी के आ जाने से दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को डायल-100/112 एफ़आरवी ने पहुँचाया अस्पताल भिंड के थाना उमरी के अंतर्गत खेरा गाँव के पास एक एक्सिडेंट हो गया है एक व्यक्ति घायल है की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 08-12-2021 को प्राप्त हुई । उक्त सूचना प्राप्ति पर भिंड जिले के डायल-100/112 वाहन क्र. 03 को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-100/112 एफ.आर.व्ही. मे तैनात आरक्षक राहुल तोमर और पायलेट कल्लू बघेल ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि बाईक के सामने अचानक मवेशी के आ जाने से मोटर साईकिल सवार एक व्यक्ति घायल हो गया था । डायल-100/112 जवानों द्वारा एफ़आरवी वाहन से घायल को जिला अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उसे समय पर उपचार मिला ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है