Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*मेहगांव थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे नवागत पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहाल*

*मेहगांव -* मेहगांव पुलिस थाने में शाम 4 बजे भिण्ड के नवागत पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान औचक निरीक्षण करने जा पहुंचे। इस दौरान एसपी ने मेहगांव थाने के क्राइम आदि से संबंधित जानकारी ली एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के बाद पुलिस अधीक्षक ने मेहगांव पत्रकारों से चर्चा भी की। चर्चा के दौरान वरिष्ठ पत्रकार एवं नवभारत समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ महेश मिश्रा ने एसपी से मेहगांव में 7 दिन पहले हुई संतोष जैन नामक व्यक्ति की हत्या को लेकर प्रश्न किये। पत्रकार महेश मिश्रा ने उक्त घटना को आलमपुर में कुछ दिन पूर्व हुई हत्या की घटना से जोड़कर बताया और कहा कि दोनों घटनाएं समान सोच वाली और समान स्थिति में हुई है। दोनों के शव अलग अलग स्थानों पर मिले जबकि वाहन अन्य जगह मिले। इसमें आलमपुर पुलिस द्वारा भी उस घटना का कोई निर्णय नही निकला है। इसलिए इस घटना की स्पष्ट एवं बारीकी से जांच होकर अपराधियों पर सख्त करवाई की जानी चाहिए। जिससे इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगे और अपराधियों पर लगाम कसे।

इस दौरान पत्रकारों ने हाट बाजार में बढ़ते ट्रैफिक को लेकर वहां ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था, एवं मेहगांव शहर की गल्ला मंडी जो कि शराबियों का अड्डा बनी हुई है उस पर रोक लगाने, मेहगांव भिण्ड तिराहे एवं मुरैना तिराहे पर रेत आदि के ट्रैक्टर, डम्पर, बसों के ट्रैफिक की समुचित व्यवस्था करने की बात कही।
इन सभी सवालों का जवाब देते हुये पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि संतोष जैन की मर्डर मिस्ट्री का मैंने भी बारीकी से सभी पहलुओं पर ध्यान दिया है इसके लिये कुछ निर्देश भी दिए है। इस घटना का जल्द खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे डाल दिया जायेगा। वहीं मेहगांव और आलमपुर दोनों घटनाओं की समान रूप से जांच टीम गठित कर दोनों का जल्द खुलासा किया जायेगा। वहीं मेहगांव हाट बाजार में मेहगांव पुलिस के दो जवानों की तैनाती कर जाम से निजात दिलाएंगे। जैसा कि आपने बताया है तो गल्ला मंडी में असामाजिक तत्व एवं शराबियों के अड्डे पर पुलिस की पेट्रोलिंग करवाकर शराबियों से मुक्त कराएंगे। वहीं जिले में किसी भी प्रकार के क्राइम को बढ़ने नही दिये जायेगा। सभी प्रकार के नशे स्मेक, चरस, गांजा, बेचने वालों को भी नही बख्शा जायेगा।
*शैलेंद्र सिंह चौहान*
*पुलिस अधीक्षक भिण्ड*

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754