*मेहगांव में कोहार रोड पर हुआ मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर*

*मेहगांव -* मेहगांव मौ रोड पर ग्राम कोहार के पास दो बाइक की भिंडत हो गई है। जिसमें दो युवकों के गंभीर चोटें आई है। जिसे कोहार के पास एक व्यक्ति एक घण्टे तक 108 एम्बुलेंस और डायल 100 पुलिस को फोन लगाता रहा परंतु कोई भी घटना स्थल पर नही पहुँचा। जिसके बाद एक युवक उन दोनों युवकों को टमटम में लेकर मेहगांव हॉस्पिटल पहुँचा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय भिण्ड रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना ग्रस्त वाहन चालक मनीष शर्मा पुत्र शिवराम शर्मा निवासी अटेर रोड भिण्ड एवं दूसरा वाहन चालक सूरज पुत्र श्यामलाल जाटव निवासी लक्ष्मीनारायण का पूरा, गोरमी घायल हुये जिन्हें बाद में भिण्ड जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब