
शासकीय महाविद्यालय मेहगांव में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत न्यू इंडिया@75 के तहत तीसरे चरण मे वाद विवाद प्रतियोगिता महाविद्यालय में झलकारी बाई एवं लक्ष्मी बाई ग्रुप में आयोजित की गई| जिसमें निम्न बिंदुओं पर छात्राओं ने वाद विवाद के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए| केंद्र सरकार ने 2025 तक भारत को क्षय रोग से मुक्त करने का जो लक्ष्य रखा है उसके लिए स्वयं तथा अन्य लोगों को इसके प्रति जागरूक करना हम सब का उत्तरदायित्व है |यह लक्ष तभी सफल होगा जब सब लोग यह संकल्प करेंगे कि जन जन की यही पुकार टीबी मुक्त हो देश हमारा| वाद विवाद कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य आरके सक्सेना जी एवं कार्यक्रम अधिकारी गिरिजा नरवरिया द्वारा किया गया| इस कार्यक्रम में दोनों समूह की निम्न छात्राओं ने क्षय रोग उन्मूलन हेतु सहभागिता की जिसमें शताक्षी शर्मा, कृतिका शर्मा, दामिनी त्यागी ,सपना वर्मा, राखी नरवरिया ,लक्ष्मी ,आरती कुशवाह, प्रियंका कुशवाह, शैलेंद्र ,रानू शर्मा, कीर्ति त्यागी, माधवी त्यागी, आकांक्षा, प्रियंका शर्मा, शालिनी, आकृति ,पूजा ,शैली ,रामा भदोरिया, रिया सोनी ,आदि छात्राओं ने टीबी हारेगा देश जीतेगा का संदेश दिया| इस कार्यक्रम में,प्रो. आर के डबरिया, प्रो. अनुग्रह दत्त शर्मा, प्रो. राधा कृष्ण शर्मा, प्रो. दुर्गेश गुप्ता, डॉ. हर्षद मिश्रा, प्रो. सुनील बंसल , प्रो. शिवप्रकाश नरवरिया, प्रो. वंदना श्रीवास्तव, प्रो. पुरुषोत्तम सिंह तोमर, अंबुजा गुप्ता श्री पूरन लाल, श्री पूरन सिंह, श्री रमेश कुमार शर्मा , कांति गर्ग श्री शैलेन्द्र रमन कांति एवं श्री सुशील चौधरी मौजूद रहे |
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब