Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अनिल शर्मा रिपोर्टर

प्रेमी ने गला घोंटकर की थी युवती की हत्या
दो बार संभोग के बाद दूसरे प्रेमी के संदेह पर आक्रोशित हत्यारे प्रेमी ने गला दबाकर की थी हत्या
मृतिका 20 वर्षीय सीमा पाल
प्रेमी भैयालाल पाल ने की थी हत्या

बरही पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

खन्ना बंजारी स्टेशन के पास झाडिय़ों में मिली थी लाश

कटनी। बरही थाना अंतर्गत तैय्यब नगर में युवती की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने चौथे दिन हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी मुताबिक ग्राम भोलहरा थाना ब्यौहारी की रहने वाली 20 वर्षीय सीमा पाल अपने प्रेमी मंटुलिया निवासी भैयालाल से खन्ना-बंजारी स्टेशन में मिली थी, दोनों ने साथ मे भोजन किया, बरही पहुँचकर बाजार से खरीददारी भी की और फिर स्टेशन पहुँचकर दोनों आउटर में गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी भैया लाल पाल ने सीमा के साथ दो बार संभोग किया, इसी बीच सीमा के मोबाइल में किसी का काल आया, बिमलेश नामक युवक का नाम सामने आते ही सीमा का दूसरा प्रेमी होने के संदेह में आक्रोशित भैयालाल ने गला दबाकर सीमा को मौत के घाट उतार दिया। मृतका जबलपुर के रेडियंट कालेज में मार्केटिंग की कोचिंग करती थी। जबकि आरोपी भैयालाल बाहर काम करता था। गौरतलब है कि खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन के समीप चार दिन पहले एक युवती की झाडिय़ों में लाश मिली थी। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के दिशा निर्देश व विजयराघवगढ़ एसडीओपी शिखा सोनी के मार्गदर्शन में बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची अपनी पूरी टीम के साथ मामले की गुत्थी सुलझाने में लगे हुए थे।
फोटो से हुई पहचान
बरही पुलिस द्वारा मृतिका की फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की गई थी, मृतिका के पिता ने ब्यौहारी थाना पहुँचकर गुम इंसान कायम कराया था, जहां से उसने फोटो की पहचान करते हुए बरही पुलिस से संपर्क स्थापित करते हुए मृतिका की पहचान अपनी बेटी सीमा के रूप में की। वही आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मृतिका का मोबाइल भी ले गया था और उसी मोबाइल से मृतिका की बहन को फोनकर बताया था कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई।
Anil sharma ✍️✍️✍️