नरेन्द्र राय रिपोर्टर
वैक्सीनेशन महाअभियान जिले में शाम 04 बजे तक 44 हजार से अधिक लोगों को लगाई गई वैक्सीन


एंकर रायसेन कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए जिले में सतत् रूप से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी पात्र लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाए जाने के लिए प्रदेश के साथ ही जिले में भी गुरूवार को पुनः वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया गया। जिले में महाअभियान के दौरान अधिक से अधिक पात्र लोगों को वैक्सीन की द्वितीय डोज लगाए जाने हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थी। जिले में शाम 04 बजे तक 44 हजार से लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।
जिले में महाअभियान के तहत 313 टीकाकरण केन्द्रों पर कोविड वैक्सीन लगाई गई। इसके अतिरिक्त मोबाईल टीमों द्वारा वैक्सीन की दूसरी डोज से छूटे हुए लोगों के पास पहुंचकर वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीनेशन कार्य की मॉनीटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही जिला अधिकारियों की भी क्षेत्रवार ड्यूटी लगाई गई थी। कलेक्टर के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा सुबह से अपने-अपने क्षेत्र का सतत् भ्रमण कर वैक्सीनेशन कार्य की मॉनीटरिंग के साथ ही लोगों से चर्चा कर उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया गया।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया