Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा रिपोर्टर


थाना खिलचीपुर , जिला राजगढ़ *नातरा एवं झगड़ा प्रथा के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही* *फरियादी से ₹10 लाख झगड़े की मांग करना नहीं देने पर गन्दी गन्दी गालियां देना, जान से मारने की धमकी, एवं आग लगाने की धमकी देने वालों को अपराध दर्ज* नातरा एवं झगड़ा प्रथा समाज के लिए एक दंश के रूप में है जिसके चलते इस कुरीति ने लोगों के नुकसान के सिवाय और कुछ नहीं किया, फिर भी जिले में कुछ जाति वर्ग के लोग इस प्रथा से इस कदर घिर चुके हैं कि वह उसे त्यागना ही नहीं चाहते प्रशासन एवं शासन की कई पाबंदियों के बाद भी लोग एक दूसरे का नुकसान करने में जरा भी नहीं चूक रहे। वही पुलिस टीम भी अपना काम बखूबी निभा रही है ऐसा ही एक मामला खिलचीपुर क्षेत्र अंतर्गत देखने में आया है जिसमें फरियादी से आरोपियों ने झगड़े के रूप में ₹10 लाख रुपए मांगे नहीं देने पर फरियादी के साथ गन्दी गन्दी गालियां देकर कर जान से मारने की एवं आग लगाने की धमकी दी। ,वहीं थाना प्रभारी खिलचीपुर, जिला राजगढ़ द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालआरोपी गणों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। दिनांक 15.12.21 को फरियादी अनारसिंह पिता हीरालाल सोन्ध्या उम्र 50 साल निवासी बघेला थाना खिलचीपुर ने रिपोर्ट किया कि मैं खेती किसानी का काम करता हूं मेरी लड़की की सगाई आज से करीब 18 वर्ष पूर्व ग्राम कलीखेड़ा थाना राजगढ़ के नारायणसिंह के लड़के से की थी मैंने नारायण सिंह से बोला था कि जब तक मेरी लड़की बालिक नहीं होगी तब तक मैं शादी नहीं करूंगा नारायणसिंह ने भी बोला था कि बालिग होने पर ही शादी करेंगे। अब नारायणसिंह ने अपने लड़के की शादी आज से करीब पांच छे माह पहले अन्य दूसरी जगह कर दी। आज करीब 10:00 बजे नारायणसिंह व उसका भाई कालूसिंह उसका लड़का तीनों मोटरसाइकिल से मेरे घर ग्राम बघेला आए और मुझसे बोले की हम तुम्हारी लड़की की फ़ारगति तब तक नहीं देंगे जब तक तुम हमें झगड़े के ₹10लाख नहीं दोगे। मैंने बोला कि मैंने सगाई नहीं तोड़ी है तुमने ही तुम्हारे लड़के की शादी दूसरी जगह कर दी है मैं तुम्हें किस बात के पैसे दूं उसी बात पर से तीनों मेरे साथ मां बहन की गंदी गंदी गालियां देकर बोले कि पैसे तो तुझे देने ही पड़ेंगे मैंने गाली गुप्तार करने से मना किया तो मुझे मारने दौड़े जिन्हें मेरे भाई सत्यनारायण गांव के रतन लाल सोंधिया कमल सिंह सोंधिया व राजाराम सोन्ध्या ने पकड़ लिया फिर वह जाते-जाते बोले रहे थे कि अगर हमें झगड़े के रुपए नहीं दिए तो पूरे गांव में आग लगा देंगे और जान से खत्म कर देंगे। इस रिपोर्ट पर से थाना प्रभारी खिलचीपुर द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपी गणों के विरुद्ध थाना खिलचीपुर मैं अपराध क्रमांक 560/21 धारा 384, 294 , 506 , 34 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खिलचीपुर निरीक्षक प्रदीप गोलियां एवं प्रधान आरक्षक रामसिंह भिलाला व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।