अभिषेक शर्मा रिपोर्टर
थाना कुरावर, जिला राजगढ़ *कुरावर पुलिस को मिली सफलता, हत्या के मामले में आरोपियों को किया गिरफ्तार।* दिनांक 10.12.21 को फरियादी जगदीश पिता रूपनारायण खाती उम्र 46 साल निवासी भोपाल रोड कुरावर ने आरोपीगण रोहित खाती, कांता प्रशाद खाती , गोविंद खाती उम्र सर्व निवासी कुरावर के विरुद्ध स्वयं के साथ डंडे से मारपीट करने एवं सिर में चोट लगने आने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 498/21 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान फरियादी मजरूब की मेडीकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 307 भादवि का ईजफ़ा किया गया। बाद मजरूब कि की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने से 302 भादवि का इजाफा किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा (भापुसे) द्वारा प्रकरण के आरोपीगणों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए जाने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ़ मनकामनाप्रसाद एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय नर्सिंगढ़ भारतेंदु शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुरावर आर0एस0शक्तावत ओर उनकी टीम द्वारा प्रकरण के आरोपीगण जो घटना घटित कर फरार हो गए थे आरोपीगणों के संबंध में पुख्ता जानकारी प्राप्त की जाकर तलेनरोड कुरावर आरामसीन के पास से तीनों आरोपीगणों रोहित खाती उम्र 28 साल, कांता प्रशाद खाती 59 साल, गोविंद खाती उम्र 56 साल सर्व निवासी कुरावर को दिनांक 15.12.21 को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त अलाजरार जप्त किये जाकर दिनांक 15.12.21 को माननीय न्यायालय नरसिंहगढ़ में पेश किया गया। जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगणों को न्यायिक हिरासत में नरसिंहगढ़ भेजा गया है।
थाना कुरावर से आरोपीगणों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी आर0एस0शक्तावत, सउनि बी एस लाम्बा, प्रधान आरक्षक प्रदीप, राजेश यादव , आरक्षक अनिल परमार, प्रताप, विनोद शर्मा, संदीप विश्वकर्मा, मुकेश मीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है