
डबरा एसडीएम प्रदीप कुमार शर्मा ने ज्वार से भरे एक ट्रक को जप्त कर गोदाम को शील करने की एक बड़ी कार्यवाही को आज अंजाम दिया है।

ग्वालियर:- बाहरी जिले से जिले में बिकने आए ज्वार से भरे एक ट्रक को गोदाम के अंदर खाली होते समय डबरा एसडीएम ने जप्त किया है, साथ ही गोदाम में दो ट्रैक्टर ट्रॉली भी खाली खड़े हुए पाए गए हैं, जिससे जाहिर होता है कि बाहरी जिले से आया ज्वार से भरा हुआ ट्रक ग्वालियर जिले के डबरा में ईउपार्जन केंद्रों पर बिकने के लिए मंगाया गया था, जिसको एसडीएम प्रदीप कुमार शर्मा ने जप्त कर कृषि उपज मंडी परिषर में खड़ा करवा दिया है, और ज्वार से भरे हुए गोदाम को सील कर दिया है, गोदाम मालिक कौन है किसने यह माल मंगाया था इसके के विषय एसडीएम जांच कर रहे है, वही पर मौके पर पहुंचे खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी संदीप पांडे एवं कृषि उपज मंडी समिति के निरीक्षक अनिल पचौरी ने मौजूदगी में पंचनामा बना कर प्रकरण बनाया है।

गौरतलब है कि इन दिनों मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर ज्वार बाजरे की खरीदी चल रही है, किसानों के पंजीयन पर कुछ व्यापारी समिति प्रबंधकों से सांठगांठ कर बाहरी प्रदेश व अन्य जिलों से सस्ते दामों पर ज्वार मंगा कर समर्थन मूल्य के खरीदी केंद्रों पर बेचने का कार्य करते हैं, जिसको देखते हुए प्रशासन ने अभी बाहर से आने वाली ज्वार बाजरे की फसल पर प्रतिबंध लगा रखा है, ऐसे ही बाहरी जिले से लाए गए ज्वार से भरे ट्रक पर आज डबरा एसडीएम प्रदीप कुमार शर्मा ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, साथ ही जप्त किए गए ट्रक को मंडी सचिव अनिरुद्ध सिंह तोमर की सुपुर्दगी में देकर ज्वार से भरे ट्रक को कृषि उपज मंडी समिति में रखवाया गया है, इसके अलावा गोदाम को सील किया गया है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है