किशोर नगर रहवासी संघ द्वारा होगा भव्य आयोजन
25 दिसंबर को सांसद श्री पाटिल का शिव अभिषेक पश्चात होगा तुला दान।
खंडवा। किशोर नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर में क्षेत्र के नवनिर्वाचित लोकप्रिय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का 25 दिसंबर को किशोर नगर रहवासी संघ द्वारा शिव अभिषेक पश्चात तुला दान किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संघ अध्यक्ष पं. प्रेमनारायण तिवारी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि भव्य समारोह के दौरान शनिवार 25 दिसंबर को प्रातः 11 बजे हनुमान वाटिका स्थित भगवान शिव जी के मंदिर में पं. मनोज उपाध्याय के मंत्रोंच्चारण के मध्य शिव अभिषेक पश्चात क्षेत्र सांसद श्री पाटिल का फलों से तुला दान किया जाएगा। किशोर नगर रहवासी संघ के मनीष साकल्ले, भीमसिंह दरबार, इंद्रपाल सिंह सचदेव, गौरव चौहान, दुर्गेश तिवारी, भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, श्रीराम कुशवाहा, राजू चतुर्वेदी आदि द्वारा क्षेत्र की जनता से कार्यक्रम की भव्यता का आह्वान किया गया है।।।
शेख़ आसिफ़ खंडवा

More Stories
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में JSSC द्वारा आयोजित CGL परीक्षा में चयनित 1,910 अभ्यर्थियों के ऐतिहासिक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुई ।
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
कांग्रेस जिला अध्यक्ष की रेस में नागदा खाचरोद विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार – श्री सुरेंद्र सिंह गुर्जर