जान का जंजाल बना गिरदावरी सारा एप्प, फसल गस्त सर्वे के दौरान एक पटवारी को लगा करंट, दूसरी महिला पटवारी को मिला 15 फुट का अजगर,जिले के पटवारियों में दहशत का माहौल,एसडीएम को दिया ज्ञापन।

एंकर-मध्य प्रदेश सरकार ने गिरदावरी ऐप के माध्यम से किसान के खेतों में पैदा होने वाली फसल को फीड कराने का काम पटवारियों को दिया है,गिरदाबाली सारा ऐप में जियो टैग के माध्यम से जिस खेत मैं फसल की फीडिंग होना है उस खेत के 30 फीट तक पास पहुंचना होता है, और उस खेत की फसल का ऐप में ही फोटो खींचकर फीड करना होता है, ऐसे में हल्का पटवारी अपने-अपने इलाकों में फीडिंग के लिए खेत खेत पर जा रहे हैं, हर की फसल भी कार्य के लिए पहुंचना पटवारियों की जान पर भारी पड़ रहा है,दरअसल मेहगांव इलाके के पचेरा गांव हल्का पटवारी सौरभ पचौरी कोटवार को लेकर के खेतों में फसल सर्वे कर रहे थे, उसी समय आवारा गायों से बचाने के लिए एक किसान ने तार फेंसिंग में करंट के तार लगा दिए थे, सर्वे के दौरान पटवारी और कोटवार दोनों करंट की चपेट में आ गई और एक घंटे तक बेहोश पड़े रहे, उसके बाद कहीं जाकर होश आया तो उन्होंने आप बीती अपने साथियों को बताई, वहीं दूसरी और गोहद क्षेत्र के धमसा हल्का पटवारी रुचि गुप्ता को फसल फीडिंग सर्वे के दौरान खेत की मेड पर 15 फुट लंबाई एक अजगर मिल गया जिस से वह दहशत में आ गई, और वापस आकर दोनों पटवारियों ने अपनी-अपनी पीड़ा पटवारी संघ को कों बताई,मेहगांव इलाके के सभी पटवारियों ने मिलकर पटवारी संघ के माध्यम से मेहगांव एसडीएम को एप्प में सुधार कर जिओ टैग हटाने की शासन से मांग के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें पटवारियों ने गिरदावरी एप्प पर जान जोखिम में डालकर फसल फील्डिंग के कार्य को बंद करने की भी बात कही है, हालांकि एसडीएम ने पटवारियों की जान जोखिम की समस्या को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण