संजय तिवारी रिपोर्टर
अनियंत्रित ट्रेक्टर पुलिया में गिरी,चालक घायल




कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम निगहरी के समीप पत्थर से लोड ट्रैक्टर पुल के नीचे गिर गई है,बताया जाता है कि हादसे के दौरान दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर में चालक अनिल पिता बहोरी सिंह उम्र 20 वर्ष मौजूद रहा है,जो हादसे में घायल बताया जा रहा है,घटना के बाद 108 की मदद से घायल चालक को जिला अस्पताल लाया गया है,जहां फिलहाल वो इलाजरत है।सूत्रों की माने तो चालक पत्थर लोड कर पास ही किसी क्रेशर ले जा रहा था,तभी किसी जानवर को बचाने ब्रेक मारा, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित हो गया,और पुलिया में जा गिरा,घटना के बाद गांव वालों की भारी भीड़ जमा हो गई, तब जाकर किसी तरह ट्रेक्टर में फंसे चालक को बाहर निकाला जा सकता है,और 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है। *संजय तिवारी उमरिया🖋*

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच