आज दिनांक 31/12/2021 को भील सेना संगठन परिवार जिला झाबुआ की टीम कल्याणपुरा मारपीट मामले के पीड़ित परिवार गोपाल मेड़ा के साथ दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और उनके खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक झाबुआ के नाम एक शिकायत पत्र सौंपा गया है और पुलिस प्रशासन को सचेत किया है कि उचित समय पर उचित निर्णय लेकर दोषी बर्बर पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन ले। इस मौके पर पीड़ित गोपाल मेड़ा परिवार सहित, भील सेना जिलाध्यक्ष राजेश भुरिया, मेघनगर ब्लाक अध्यक्ष करण डामोर, रानापुर ब्लाक अध्यक्ष भरत डामोर, कनिया गणावा,संजू खराड़ी, सुरेश डामोर और साथी उपस्थित रहे।
📲📲चन्द्र शेखर आजाद नगर से महेश गणावा कि रिपोर्ट
📲📲9179189851

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।