मनावर = राजेन्द्रसुरी जैन दादावाड़ी विकास के आधार स्तंभ ज्योतिषाचार्य मुनिराज जयप्रभविजयजी मःसाः की आज 1 जनवरी शनिवार को बीसवी पुण्यतिथि पर भव्य चल समारोह नगर के लोहार पट्टी स्थित श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर से बेड़ बाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। जगह जगह समाजजनों द्वारा गहुली पूजा की गई। गुरू गुणानुवाद सभा को संबोधित करते हुऐ दादावाड़ी ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष रमेशचंद्र खटोड़ ने कहा कि हमारे गुरूदेव जयप्रभविजय की पूण्यतीथी श्वेतांबर जैन समाज 20 वर्षो से मानते आ रहा है। दादावाड़ी के मंदिर में मोजूद दादा गुरुदेव राजेन्द्रसुरीश्वरजी की विशाल प्रतिमा है जो एक दर्शनीय है। ट्रस्ट मंडल एवं समाजजनों द्वारा जयप्रभविजय मःसा:के छायाचित्र पर पूष्प अर्पित कर वासक्षेप पूजा कि गई। ज्योतिषाचार्य जयप्रभविजय की आरती उतरने का लाभ प्रवीण खटोड़ ने लिया। कार्यक्रम में श्रीसंघ अध्यक्ष प्रवीण ओरा, मनोहर ओरा मोजूद थे। चल समारोह में श्रीसंघ एवं समाज की महिला पूरुष बच्चों मोजूद थे।
मनावर से 24X7 के रिपोर्टर ऋषभ कीमती की खास रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है