खंडवा में 2 टीचर , 2 मासूम पॉजिटिव : 5-6 साल के बच्चे नवकार नगर के , एक टीचर अमन नगर तो दूसरा आनंद नगर का ; एक्टिव केस 11 हुए ।
खंडवा में सोमवार को फिर 4 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है । संक्रमितों में 2 स्कूली टीचर तो 2 मासूम है । बच्चे नवकार नगर के है , जिनके परिवार के सदस्य पूर्व से संक्रमित है । वहीं , प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाला एक टीचर अमन नगर तो दूसरा आनंद नगर का है । शहर में संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है , रविवार में को 5 केस मिलने के बाद दूसरे दिन ही 4 केस मिल गए । एक्टिव केस का आंकड़ा 11 पर पहुंच गया है । यह आंकड़े पहली और दूसरी लहर की रफ्तार से भी खतरनाक है । नए 4 संक्रमितों में 2 मासूम है , जिनकी उम्र 5-6 साल की है । संक्रमित टीचर की ट्रेवल हिस्ट्री बाहर की है जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ . योगेश शर्मा ने बताया कि , सोमवार को 4 नए संक्रमित आए है । इनमें दो बच्चे नवकार नगर के है । जिनके परिवार के सदस्य शनिवार को इंदौर से लौटे थे और वह रविवार को संक्रमित पाए गए थे । इसके अलावा अमन नगर और आनंद नगर के दोनों संक्रमित स्कूली टीचर है । आनंद नगर क्षेत्र की प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते है । इनकी भी ट्रेवल हिस्ट्री बाहर की है । स्कूल पहुंचे तो प्रबंधन ने सैंपल कराने को कहा था।।
*शेख़ आसिफ़ खंडवा*

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है