इरफान अन्सारी रिपोर्टर
राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित हुए मो. मोहसीन
उज्जैन। संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम द्वारा उज्जैन के मोहसीन छीपा को राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार वर्ष 2020-21 (द्वितीय संयुक्त) से सम्मानित किया। मोहसीन को उक्त पुरस्कार हेंडलूम कमिश्नर सुरभि गुप्ता, अनुभ श्रीवास्तव द्वारा प्रदान किया गया।
भैरवगढ़ निवासी मो. यूनुस मुंशी छीपा के पुत्र मो. मोहसीन छीपा 10 वर्ष से शिल्पकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। अपने पिता के मार्गदर्शन में इन्होंने प्रशिक्षण परियोजनाओं में भी भाग लिया और अपने काम में निखार लाये। इनकी कलाकृतियों का प्रदर्शन दिल्ली, मुंबई, सूरजकुंड आदि में हो चुका है। भोपाल के गौहरमहल उत्सव में मो. मोहसीन छीपा की कलाकृतियां सराही गई। मो. छीपा की कलाकृति ‘आत्मा और शरीर की पारस्परिक संघटना की अभिव्यक्ति (बटिकप्रिंट) को पुरस्कृत किया गया।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है