Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दिनाँक 08.01.2022

बाग पुलिस ने ग्राम चिजबा में दो दिन पूर्व घटीत अन्धे कत्ल का किया पर्दाफाश 10,000/- रुपये का ईनामी आरोपी भाई मलसिंह ने ही अपने बड़े भाई मृतक माँगु की धारदार फालिया से माररीट कर दी हत्या

श्री आदित्य प्रतापसिह पुलिस अधीक्षक जिला धार, श्री देवेन्द्र पाटीदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला धार, श्री ए. व्ही. सिह एसडीओपी कुक्षी के निर्देशन व मार्गदर्शन में पुलिस थाना बाग के अपराध क्र. 13/2022 धारा 302 भादवि में मृतक मांगु पिता बरकत मुजाल्दा जाति भीलाला उम्र 35 वर्ष नि. चिजबा की हत्या होने पर अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु निरीक्षक रोहित कछावा पुलिस थाना बाग की एक टीम गठीत की गई थी।

घटना दिनांक 04.01.2022 की रात्री 10/00 बजे मृतक मांगु पिता बरकत मुजाल्दा जाति भीलाला उम्र 35 वर्ष नि. चिजबा का अपने छोटे भाई मलसिंह पिता बरकत भीलाला उम्र 30 साल नि. चिजबा के साथ घर से खेत में गेहूं की फसल में पानी फेरने (देने) के लिये गये थे जहाँ पर माँगु को सिर में पिछे तरफ धारदार हथियार से चोट लगने से सीएचसी बाग में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। जिसकी मर्ग जाँच पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना बाग पर अपराध क्र. 13/2022 धारा 302 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त प्रकरण की विवेचना के दौरान संदेही मलसिह पिता बरकत भीलाला उम्र 30 वर्ष नि चिजबा से सघन पुछताछ करते अपने बड़े भाई मृतक माँगु के द्वारा आये दिन कपास व अन्य फसल बेचकर शराब पीकर परिजन को परेशान करने, खेत व अन्य कोई काम नहीं करने से परेशान होकर जान से मारने की नियत से धारदार ताङ फालिया से सिर में मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया है। जिस पर उक्त आरोपी मलसिह भीलाला को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त धारदार ताङ फालिया को जप्त किया गया है।

उक्त प्रकरण की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तार करने में निरीक्षक रोहित कछावा थाना प्रभारी पुलिस थाना बाग, उप निरीक्षक सुरेन्द्र कनेश, सउनि धनसिंह सस्तीया, प्र. आर. 830भावसिंह रावत, प्र.आर.401 शेरसिह बघेल, प्र.आर.534 मुकामसिह देवडा, आर. 528 सीताराम डोडवे, आर.851 थावरसिह ने सराहनीय कार्य किया है। बाग से न्यूज24×7इंडिया के सम्भागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खबर