Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कौशलेन्द्र तोमर रिपोर्टर

ओलावृष्टि से प्रभावित हुई फसल किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई। पोरसा तहसील मैं कई ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर बरसे ओले जिस प्रकार अपने पुत्र को खेलते हुए देखकर जो आनंद माता को अता है. उसी तरह किसान को अपनी खिलखिलाती हुई फसल देखकर आनंद आता है लेकिन। कुदरत को यह शायद मंजूर नहीं था और किसानों की खेलती हुई खेती पर ओला वृष्टि का कहर ढा दिया। जानकारी के अनुसार पोरसा तहसील का गांव रजौधा, मान्धाता का पुरा पर शाम लगभग पांच से छः के बीच में खड़ी फसल पर ओला वृष्टि हुईं। । रजौधा निवासी, आदित्य सिंह सिकरवार ने बताया कि मेरे गांव में आज ओलावृष्टि हुई है जिससे खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। सरसों का फूल झड़ने से उसमें फली अच्छी तरह से नहीं आ पाएगी। शासन को और जनप्रतिनिधियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए और खराब फसल का मुआयना करने के बाद मुआवजा देने की घोषणा करनी चाहिए। क्यो कि हम सब मुरैना के किसान पहले से ही बाजरा न खरीदी की गई समस्या से जूझ रहे हैं।