बालाप्रसाद साहू रिपोर्टर
बदेरा महाविद्यालय के प्रभारी पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद शासकीय महाविद्यालय बदेरा में कार्यरत अतिथि विद्वान डॉ. रश्मि श्रीवास्तव द्वारा प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ़ बदेरा थाना में शिकायत की गई है।आज शासकीय महाविद्यालय बदेरा में 4:30 बजे पहुँच कर प्रभारी प्राचार्य से मामले की जानकारी ली गयी। प्रभारी प्राचार्य ने अतिथि विद्वान के द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने बताया कि डॉ. रश्मि श्रीवास्तव महाविद्यालय में अक्सर अनुपस्थित रहती हैं। वो जब भी आती हैं, महाविद्यालय में 11 बजे से 1:00 बजे तक ही रुकती हैं। छात्र-छात्राओं से भी इसकी पुष्टि की जा सकती है। महाविद्यालय नहीं आने पर जब भी उन्हें अनुपस्थित किया जाता है तो अपनी कमियों को छुपाने के लिए वो प्रभारी प्राचार्य को शोषण एवं बदतमीजी का आरोप लगाने की धमकी दी जाती हैं। आज जब 4:30 बजे महाविद्यालय की उपस्थिति देखी गई तो जिसमें डॉ. शंकरलाल यादव अनुपस्थित पाए गए। जब महाविद्यालय में उपस्थित प्रभारी प्राचार्य से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया गया की डॉ. शंकरलाल अपने निजी व्यवसाय प्लॉट के क्रय-विक्रय में अपने घर, रीवा मे व्यस्त रहते हैं। प्रभारी प्राचार्य श्री रमेश पटेल अपना सम्पूर्ण समय महाविद्यालय के विकास एवं छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन एवं हितग्राही योजनाओं में लगाते हैं। श्री रमेश पटेल के प्रयास से ही इस वर्ष पहली बार बदेरा महाविद्यालय की पुरुष एवं महिला क्रिकेट टीम जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुई है।
मैहर से बाला प्रसाद साहू की रिपोर्ट


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है