Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बालाप्रसाद साहू रिपोर्टर


सतना जिला किसान कांग्रेस की बैठक में किसानों एवं पार्टी के हितों से संबंधित विषयों पर चर्चा-

जिला सतना किसान कोंग्रेस के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल की अध्यक्षता सतना शहर कांग्रेस कार्यालय में दिनांक 9/1/22 को बैठक हुई जिसमें कांग्रेस सदस्यता अभियान पर जोर देने व समय से पूर्ण करने पर चर्चा हुई जिन ब्लॉकों,सेक्टरों एवं बूथों की कमेटियां अधूरी है उन्हें पूर्ण किया जाए
बोनी के समय किसानों को यूरिया डीएपी आदि खाद प्राप्त करने में घोर कठिनाई का सामना करना पड़ा है व अभी भी खाद के लिए किसान परेशान है उनको पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए एवं नकली खाद के विषय में रोक लगाई जाए जले हुए ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदला जाए पिछले कोरोना काल में किसान एवं आम उपभोक्ताओं के जो बिल माफ किए गए थे उनकी पुनः वसूली हो रही है उसको रोका जाए मध्य प्रदेश शासन के द्वारा कांग्रेस शासन के समय से संचालित अन्नपूर्णा योजना,सूरज धारा योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना को बंद कर दिया गया है जिससे गरीब किसानों को छूट एवं मुफ्त बीज नहीं मिल पा रहा है उपरोक्त योजना को पुनः चालू किया जाए
अधिकतम धान खरीदी केंद्र भाजपा से संबंध लोगों के हाथों में हैं जो दूसरे प्रांतों की तथा बिचौलियों की धानों की खरीदी हो रही है आम किसान को खरीदी हेतु कई दिन चक्कर लगाना पड़ रहा है तथा पैसा भी देना पड़ रहा है। बारिश के कारण जिन किसानों की धान खरीदी केंद्रों में भीग गई है उसकी भी खरीदी की जाए तथा खरीदी करने की निर्धारित तिथि 15/1/22 को आगे बढ़ाया जाए उपरोक्त विषयों पर शासन प्रशासन ने यदि ध्यान नहीं दिया तो किसान कांग्रेश उग्र आंदोलन करेगा बैठक में मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के सचिव अखंड प्रताप सिंह ,जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह कुंदेहरी ,ज़िला उपाध्यक्ष गोविंद नाथ पटेल ,कोठी ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णेन्द्र सिंह ,सोहावल ब्लॉक अध्यक्ष राम मणि शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह मंटू ,अमदरा ब्लॉक अध्यक्ष अयोध्या कुशवाहा ,नादन ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान व कई पदाधिकारी उपस्थित रहे
मैहर से बाला प्रसाद साहू की रिपोर्ट