अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

अवैध शराब परिवहन में लिप्त माफिया के विरुद्ध जिले में जारी है धरपकड़ कार्रवाई,
अवैध शराब सप्लाई करने वाले 08 आरोपी पकड़ाए
जिले में अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर उन पर सिरे से अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा हैं वही अभियान के तहत जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में देशी, अंग्रेजी व कच्ची हाथ भट्टी की जहरीली मदिरा जप्त कर कुल 08 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है साथ ही उक्त आरोपियों के विरुद्ध 08 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 16/01/ 2022 को मुखबिर की सूचना पर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र जिसमे थाना कालीपीठ से गोपाल दांगी निवासी कालीपीठ, थाना ब्यावरा शहर से 2 प्रकरण रामप्रसाद लववंशी निवासी लोधीपुरा एवं पूजा कंजर निवासी कटारियाखेड़ी, थाना करनवास से गोपाल मालवीय निवासी देवलखेड़ा, थाना सुठालिया से बनेसिंह लोधी निवासी पहाड़गढ़, थाना पचोर से रीना कंजर निवासी कंजरपुरा, थाना कुरावर से 2 प्रकरण सुमनबाई कंजर मनोरिया निवासी सुभाषनगर कालापीपल एवं मूल सिंह राजपूत निवासी कोटरा। उपरोक्त सभी आरोपी के विरुद्ध मौके पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर हिरासत में लिए गए।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है