Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आशिक खान की रिपोर्ट

थाना भोजपुर, जिला राजगढ़ *वाहन चोर को 24 घंटे के अंदर पकड़ कर पहुंचाया सलाखों के पीछे* जिला राजगढ़ में लोगों की संपत्ति की सुरक्षा करने का दायित्व आमजनमानस के साथ पुलिस का है जिस के संबंध में श्री प्रदीप शर्मा पुलिस अधीक्षक राजगढ़ के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को ऐसी वारदातों को अंजाम देने वाले लोगों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं जिसका पालन करते हुए थाना भोजपुर पर फरियादी रामकिशन मीणा निवासी ग्राम बंबुलिया तहसील मनोहर थाना जिला झालावाड़ के द्वारा बताया गया है कि वह अपनी एचएफ डीलक्स गाड़ी को लेकर अपने काम से खिलचीपुर जा रहा था डाबली कला की गौशाला के पास वह टॉयलेट करने के लिए उत्तरा और जब व टॉयलेट करके वापस आया तो उसकी गाड़ी वहां पर नहीं थी उसको उसने तलाश किया पर किसी प्रकार की सूचना नहीं मिली फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना भोजपुर पर अपराध क्रमांक 10/ 22 379 भारतीय दंड संहिता का कायम कर अनुसंधान में दिया गया संपूर्ण घटनाक्रम के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया श्री मनकामना प्रसाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ सुश्री निशा रेडी अनुविभागीय अधिकारी खिलचीपुर के मार्गदर्शन में निरीक्षक अवधेश सिंह तोमर थाना प्रभारी भोजपुर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया टीम के द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने मुखबिर को सक्रिय किया गया और आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित करने के लिए जगह-जगह दबिश दी गई उक्त कार्रवाई के परिणाम स्वरूप आरोपी की जानकारी मिल गई जिस पर आरोपी मुकेश तवर निवासी विजयपुर को मुख्य सूचना के आधार पर पकड़ा गया और उसके बताए अनुसार चोरी गए वाहन को विधिवत जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। संपूर्ण कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक अवधेश सिंह तोमर थाना प्रभारी थाना भोजपुर ,सहायक उपनिरीक्षक शगुन लाल धुर्वे ,आरक्षक कमल, आरक्षक राजीव, आरक्षक विशेष ,आरक्षक विनोद ,आरक्षक देवेंद्र की रही