Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर

AAP बोली- पहली बार झाड़ूछाप आया है, तो भाजपा ने कहा- भूल नही जाना रे

सोशल मीडिया पर छा रहा है भाजपा और AAP का चुनावी सॉन्ग

उत्तर प्रदेश के चुनावी संग्राम में सभी पार्टियां रफ्तार पकड़ रही हैं। कोरोना महामारी के बीच इस बार चुनावी रैली ना होने के कारण अब पार्टियां सोशल मीडिया के जरिये अपना प्रचार करने में लगी हुई हैं। आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने चुनाव प्रचार के लिए एक गाना अपने आधिकारिक कू अकाउंट से जारी किया है।

पार्टी का मानना है कि हमने 5 साल केजरीवाल गाने को इस्तेमाल किया, जो बहुत ही धमाल मचाने वाला गीत था। इसी तरह का प्रयास हमारे साथी लोकेश सिंह जी जो बिहार के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं, उन्होंने एक गीत प्रसिद्ध गायिका अंतरा सिंह जी के साथ उत्तर प्रदेश के लिए तैयार किया है। इस गीत का टैगलाइन है कि यहां भी केजरीवाल का झाड़ूछाप आया है।

गाने को पोस्ट करते ही लोग इसे खूब पसंद कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया का सबसे अधिक इस्तेमाल करने वाली पार्टी भाजपा भी कहां पीछे रहने वाली थी। भाजपा उत्तर प्रदेश ने भी अपने आधिकारिक कू अकाउंट से गाना शेयर किया है। भाजपा ने यह गाना बीते साल छत्तीसगढ़ में एक बच्चे द्वारा वायरल हुए गाने के आधार पर बनाया है। भाजपा ने गाने के बोल रखे हैं- जनता है जनार्दन, सुन लो यूपी के जन-मन, कमल का ही बटन दबाना, भूल नहीं जाना रे।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधान सभा चुनाव होंगे। यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा, जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा।