मोनू पठान की रिपोर्ट

कोलारस. भाजपा नेताओं ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके साथ बैठकें ली और बूथ निर्माण महाअभियान को लेकर भी चर्चा की। भाजपा के विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कोलारस मंडल के शक्ति केंद्र, मोहरा54 ,,मोहरा55, चंदेनी260, बटुआ 258, 25, बांगरोद26 कुल 6 पोलिंग बूथ ओर शक्ति केंद्र बैरसिया-डोंगरपुर सहित कई गांवों में भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम एवं पार्टी पदाधिकारियों जिसमें जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, जिला उपाध्यक्ष पवन जैन मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़, राम, एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने गांवों का दौरा किया। उन्होंने गांवों में ग्रामीणों के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क, रोजगार आदि समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने, समस्याओं के निराकरण करने का भरोसा दिलाया।
बूथ को करें मजबूत
भाजपा नेताओ ने गांवों में दौरे के दौरान ग्रामीणों के साथ बैठकें ली। उन्होंने बैठकों को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर से मिले निर्देशों के अनुसार सोमवार से देशभर में सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में विशेष रूप से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोडऩे व संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को भाजपा की नीतियों, कार्यक्रमों, गतिविधियों आदि से अवगत करवाया तथा संगठन से जुड़कर उसे मजबूत करने की बात कही। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठकें ली तथा एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर सदस्य बनाने, केन्द्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार करने, पात्र व्यक्तियों तक उसका लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है