Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी

*संगठन और सेवा कार्य हमारी प्राथमिकता  :- फग्गनसिंह कुलस्ते*
*भाजपा एसटी मोर्चा सहित अन्य मोर्चा की बैठक सम्पन्न*

मण्डलाः- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा सहित अन्य मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक में केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के सभी सात मोर्चा की ताकत जमीनी कार्य करने से बढ़ेगी, इसके लिए बेहतर योजना के साथ कार्य करने की आवश्यकता है, श्री कुलस्ते ने कहा जिले में जो भी मोर्चा संगठन के पैमाने पर बेहतर कार्य करेगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा, मोर्चा की ताकत बढ़ेगी तो भारतीय जनता पार्टी के संगठन की ताकत बढ़ेगी इसलिए प्रत्येक समाज के बीच हमें अपने संगठन के कार्यकर्ता खड़ा करना है।संगठन के कार्य के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजना को लेकर जनता के पास पहुंचने का यह उचित समय है इसलिए प्रत्येक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठन व सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यो जनमानस को अवगत कराना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने कहा कि सभी मोर्चां की परिचयात्मक बैठक है सभी का परिचय लिए साथ ही बूथ विस्तारक योजना को प्रभावी बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाना होगा। संगठन के कार्य तथा जनसेवा के  कार्य हमारी रणनीति का हिस्सा  है आम जनता  को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा किये जा रहे जनकल्याण  के कार्यो का लाभ मिले इसके लिए तात्पर्य रहना होगा। श्री कुलस्ते ने कहा वर्षो से कांग्रेस की सरकारों द्वारा झूठ आधारित राजनीति करने का गरीब जनता को धोखा देने का जो कार्य किया गया है उसे भी उजागर करना पड़ेगा।
बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके विधायक देवसिंह सैयाम एसटी मोर्चा अध्यक्ष डॉ विजय सरवटे ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भगवती श्रीधर आभार अक्षय परते ने व्यक्त किया।

सुधीर कसार
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा मण्डला