
उज्जैन से महाकाल का दर्शन कर लौट रहा यूपी के मैनपुरी जिले का एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। ग्वालियर के घाटी गांव में हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।
किशनी के गांव कटरा निवासी शिवाजी शर्मा सहित करीब 10 लोग उज्जैन दर्शन करने के लिए गए थे। उनके साथ पिता रमेश 55 वर्ष, मां ओमवती, भतीजा सोहम व रोहित गुप्ता भी साथ थे। दर्शन कर वापस आ रहे थे ग्वालियर के गुना रोड पर हादसा हो गया। हादसे में रमेश, रोहित और सोहम की मौत हो गई।
अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है, जिनका ग्वालियर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी पर कटरा समान से सैकड़ों लोग ग्वालियर पहुंचे।
परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। रमेश शर्मा समान प्रधान उमेश शर्मा के सगे मौसा हैं। रोहित गुप्ता के पिता पप्पू गुप्ता भी कटरा के नामचीन व्यापारी हैं। सबके घरों पर लोगों की भीड़ जमा है। लोग ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है