भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर बथान गांव के बगीचा स्थित मछली पालन केन्द्र (पोखरा) के कर्मी की मंगलवार की देर रात धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई । मृतक 50 वर्षीय आगरे यादव उर्फ मोहन धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर बथान गांव निवासी ललन सिंह के पुत्र थे। वे शिवपुर पंचायत के मुखिया महेश ठाकुर मछली पालन के लिए बने पोखरा की देखभाल करते थे।स्वजन किसी से दुश्मनी की बात नहीं बता रहे हैं। इधर, एसपी विनय तिवारी के अनुसार शुरूआती जांच में शक की सूई करीबी लोगों पर ही जा रही है। संबंधों को लेकर भी छानबीन चल रही है।


More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी