जोधपुर माता का थान क्षेत्र में में सड़क किनारे साइकिल लेकर 12 साल का बच्चा खड़ा था कि अचानक तेज रफ्तार में पुलिस की बोलेरो गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया और बच्चा उछलकर 15 से 20 फीट दूर जाकर गिरा. इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई. बोलेरो गाड़ी के पीछे चल रही पुलिस की दूसरी गाड़ी इस बच्चे को अस्पताल लेकर गई जिसका उपचार मथुरा दास माथुर अस्पताल में चल रहा है.
इस हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शी यह बता रहे हैं कि पुलिस किसी तस्कर का पीछा कर रही थी, वहीं पुलिस की ओर से यह कहा जा रहा है कि पुलिस की यह गाड़ी एस्कॉर्ट कर रही थी. यह हादसा जहां पर हुआ वहीं से कुछ ही दूरी पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, जिसमें यह हादसा कैद हो गया.अब इसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


More Stories
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*