Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत



*प्रत्येक बूथ को सशक्त एवं डिजिटल बनाना है: सांसद डॉक्टर के पी यादव*

*सांसद डॉक्टर के पी यादव ने भाजपा की बूथ विस्तारक योजना बैठक में लिया भाग*

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी के पितृपुरुष स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर संगठन पर्व के रूप में बूथ विस्तारक योजना कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी बूथ केंद्र तक जाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर पार्टी को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। गुना-शिवपुरी- अशोकनगर के सांसद डॉक्टर के पी यादव चंदेरी विधानसभा के ढाकोनी मंडल ग्राम खिरिया देवत एवं नई सराय मंडल के ग्राम अमरोद पहुंचे। जहां पर बूथ विस्तारको, एप संचालकों एवं बूथ समिति के सदस्यों के साथ उन्होंने बैठक कर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तो उसका पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। सांसद यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब-जब अस्तित्व में आती है वह गांव,गरीब,मजदूर,विद्यार्थी, महिला प्रत्येक वर्ग के लिए लाभकारी योजनाएं लेकर आते हैं एवं उन पर क्रियान्वयन भी करते हैं।उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्ज्वला योजना जैसी योजनाएं भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा संचालित की गई एवं लोगों तक सीधा पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचाया गया। सांसद यादव ने कहा कि हमारा बूथ मजबूत होगा तो हम अपनी सरकार को अधिक सशक्त कर पाएंगे वह देश हित में निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
इस अवसर पर बैठक को जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी जी ने भी संबोधित किया व कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के अंत में सांसद डॉक्टर के पी यादव ने भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर, माला पहनाकर सम्मानित कर आशीर्वाद ग्रहण किया। बैठक में जिला महामंत्री अनूप सिंह रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर रघुवंशी,मंडल अध्यक्ष ढाकोनी नरेंद्र रघुवंशी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामबाबू यादव,सांसद प्रतिनिधि अनिल रघुवंशी,नई सराय मंडल अध्यक्ष सोनू रघुवंशी, बूथ के एप संचालक विस्तारक,बूथ समिति सदस्य एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।

*सांसद डॉक्टर के पी यादव ने नवोदय विद्यालय का किया भ्रमण*

ग्राम देवत खिरिया स्थित केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय का गुना अशोकनगर सांसद डॉक्टर के पी यादव ने भ्रमण कर सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ एवं प्राचार्य उपस्थित रहे। प्राचार्य ने विद्यालय की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। इस पर सांसद डॉक्टर के पी यादव ने सभी समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वासन विद्यालय को दिया।