Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्लग* विकास कार्यो के साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य भी प्राथमिकता से किए जा रहे हैं- स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री ने टेकापार गढ़ी में सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन

स्थान मध्यप्रदेश लोकेशन रायसेन संवाददाता नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ रायसेन। *स्लग* विकास कार्यो के साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य भी प्राथमिकता से किए जा रहे हैं- स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री ने टेकापार गढ़ी में सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन

*एंकर* रायसेन स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा जिले की गैरतगंज तहसील के वन परिक्षेत्र गढ़ी के अंतर्गत ग्राम टेकापार गढ़ी में लघु वन उपज संघ अधोसंरचना विकास के अंतर्गत तेन्दूपत्ता मद से स्वीकृत किए गए सात लाख 55 हजार रू की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा विकास कार्यो के साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य भी प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। इस सामुदायिक भवन के बनकर तैयार हो जाने के बाद ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एव्। अन्य कार्यक्रमों के आयोजन हेतु बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कहा कि इस सामुदायिक भवन का निर्माण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्रामीणों से भी निर्माण कार्य भी निगरानी करने के लिए कहा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत है। कोरोना महामारी के दौर में भी क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए गए हैं। जिले के साथ ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सरकार द्वारा कोरोना महामारी के कारण प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेण्डर योजना, आयुष्मान भारत निरामयम, मुख्यमंत्री बाल कल्याण सहित अनेक योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि दान देने वाले श्री ठाकुर का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर डीएफओ श्री अजय पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।