Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा रिपोर्टर



*05 साल से फरार स्थाई वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे*

जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा फरार एवं स्थाई वारंटीओं की धरपकड़ हेतु निरंतर उनकी तलाश की जा रही है वहीं निर्देशों के पालन में एसडीओपी राजगढ़ सुश्री सनम बी के मार्गदर्शन में थाना खुजनेर की पुलिस टीम द्वारा 5 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार ।
माननीय जेएम एफ सी न्यायालय सारंगपुर के प्रकरण क्रमांक 1761/17 अपराध क्रमांक 158/17 धारा, 323, 452, 365, 506, 34 भादवि मे जारी स्थाई वारंट तामिली हेतु थाना खुजनेर पर प्राप्त हुआ था।
खुजनेर पुलिस द्वारा उक्त वारंटी की गिरफ्तारी हेतु कई बार प्रयास किए गए लेकिन वारंटी बहुत ही शातिर किस्म के होने के कारण पुलिस टीम से लगातार बचते रहे, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर वारंटी दयाराम मालवीय उम्र 55 साल, निवासी सामगी माना , थाना कानड़ जिला आगर को, खुजनेर पुलिस टीम द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
05 साल पुराने प्रकरण में स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया, प्र आर 53 अविनाश शर्मा, प्र.आर 292 बाबूलाल, मआर 888 रीना राजपूत आर कपिल, आर अरसद द्वारा उपरोक्त स्थाई वारंटी को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।