Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा रिपोर्टर

*सुठालिया पुलिस ने हत्या के आरोपी को 12 घण्टे मे किया गिरफ्तार, लकडी चोरी करने की बात पर से दिया घटना को अंजाम*

दिनांक 19.01.2022 को शाम होते होते थाना प्रभारी सुठालिया को अपने मोबाईल पर सूचना मिली कि पहाडगढ रोड पर आरामशीन के पास एक व्यक्ति की हत्या हो गई है जिसे परिजन लेकर सुठालिया अस्पकताल आ रहे है, सूचना से थाना प्रभारी सुठालिया उपनिरीक्षक रामकुमार रघुवंशी द्वारा पुलिस अधीक्षक राजगढ श्री प्रदीप शर्मा (भा.पु.से) को अवगत कराया गया एंव पुलिस कप्तान द्वारा घटना के गंभीरता को देखते हुये अतिरिक्तश पुलिस अधीक्षक राजगढ श्री मनकामना प्रसाद के निर्देशन व एसडीओपी ब्यावरा किरण अहिरवार के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सुठालिया के नेत़त्वन मे थाने पर विशेष टीम का गठन का गठन किया तथा बारीकी से सभी पहलुओ पर जॉच करने के संबंध मे विशेष दिशा निर्देश दियें थाने से थाना प्रभारी व स्टाफ उनि अजुर्नसिंह, सउनि शिवराजसिंह, आरक्षक सुरज, सैनिक भानूप्रताप, सैनिक सुमेर के साथ रवाना होकर सरकारी अस्पसताल सुठालिया पहुंचे जहां एक व्यक्ति मृत अवस्था में पडा मिला पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि वह जयप्रकाश उर्फ बावूलाल पिता अमरलाल जाति विश्वरकर्मा उम्र 65 साल निवासी वार्ड क्रमांक 13 परलापुरा का है मौके पर उसका लडका अतुल विश्व कर्मा मिला जिससे थाना प्रभारी सुठालिया ने पूछताछ की तो उसने जो बताया कि वह बहुत ही आश्चर्यचकित बात थी अतुल विश्विकर्मा ने बताया कि मेरे पिताजी जयप्रकाश विश्वकर्मा सुठालिया में ही पहाड़गढ़ रोड़ पर आरामशीन चलाते है वही कमरे में रहते थे । आज शाम को मै आरामशीन पर गया था तो पिताजी जयप्रकाश वहीं बैठे हुये थे तभी वही पास में रहने वाला हिम्मतसिंह राजपूत आया और मुझसे बोला कि तुम अपने पिताजी जयप्रकाश को समझा लेना यहां पर गाली गलौच औऱ चिल्लाचोट बहुत करते है मेरे पर लकडी चोरी करने इलजाम लगाते है नही तो मैं उसे सबक सिखाउगा की सब देखते रहोगे, तो मैने बोला की मै पिताजी को समझा दुंगा ओर इसी बात की गुस्से पर से पडोसी हिम्मतसिंह राजपूत निवासी परलापुरा ने रात को मेरे पिताजी की मुंह, सीने पर लडकी के डंडे से मारकर उनकी हत्या कर दी । सूचना प्राप्त होते ही विशेष टीम द्वारा आरोपी की तलाश शुरु की व थाने पर आरोपी के विरुद्ध फरियादी अतुल विश्वसकर्मा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 21/2022 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया तथा प्रकरण मे धारा 201, 450 भादिव का इजाफा कर आरोपी की तलाश करना शुरु की आज थाना प्रभारी सुठालिया को सूचना मिली कि आरोपी हिम्मतसिंह राजपूत काम से अपने घर पर आया है सूचना से अपनी टीम को अवगत कराकर थाना प्रभारी सुठालिया आरोपी के घर पर पहुंचे जहां आरोपी हिम्मतसिंह राजपूत खडा दिखा जो पुलिस को आता देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा मौके पर थाना प्रभारी सुठालिया द्वारा आरोपी हिम्मातसिंह जाति राजपूत उम्र 75 साल निवासी परलापुरा को गिरफ्तार किया पूछताछ पर आरोपी के बताये अनुसार उसके पेश करने पर आरोपी के घर के पास से घटना मे प्रयुक्त आलाजरर जप्तर कर थाना लाये जहां से आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा । सनसनीखेज घटना के सुठालिया पुलिस द्वारा खुलाशा करने से सुठालिया कस्बे के गणमान्यक नागिरको ने पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा (भापुसे) के प्रति आभार व्यक्त किया ।

उक्त कार्यवाही व हत्याआ के आरोपी को 12 घंटे से भी कम समय मे खुलाशा करने में थाना प्रभारी सुठालिया उपनिरीक्षक रामकुमार रघुवंशी व उनकी टीम के उनि अजुर्नसिंह, उनि अरूंधति राजावत, सउनि शिवराजसिंह, सउनि युधिष्टर शर्मा, प्रधान आरक्षक 583 सतीश त्या्गी, आरक्षक 687 सूरज, आरक्षक 868 कृष्णकांत, आरक्षक 1005 बनेसिंह, आरक्षक 156 रामस्वरुप, आरक्षक 259 जितेंद्र, आरक्षक चालक 162 विनोद महिला आरक्षक 945 प्रीति सैनिक 258 भानुप्रताप, सैनिक 196 सुमेर का महत्वपुर्ण व अहम योगदान रहा ।
साथ ही उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक राजगढ द्वारा पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है ।