Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत



थाना खुजनेर, जिला राजगढ़
*07 साल से फरार 02 स्थाई वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे*

जिला पुलिस द्वारा फरार एवं स्थाई वारंटीओं की धरपकड़ हेतु निरंतर उनकी तलाश की जा रही है वहीं निर्देशों के पालन में एसडीओपी राजगढ़ श्री सनम बी के मार्गदर्शन में थाना खुजनेर की पुलिस टीम द्वारा 7 साल से फरार स्थाई वारंटियो को किया गिरफ्तार ।
माननीय जेएम एफ सी न्यायालय राजगढ़ के प्रकरण क्रमांक 269/15 अपराध क्रमांक धारा 294, 323, 506, 34 भादवि मे जारी स्थाई वारंट तामिली हेतु थाना खुजनेर पर प्राप्त हुआ था।
खुजनेर पुलिस द्वारा उक्त वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु कई बार प्रयास किए गए लेकिन वारंटी बहुत ही शातिर किस्म के होने के कारण पुलिस टीम से लगातार बचते रहे, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर वारंटी सुरज गिर उम्र 19 साल, कन्हैया गिर उम्र 26 साल सर्व निवासी देहरी कराड़, थाना खुजनेर को, खुजनेर पुलिस टीम द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
07 साल पुराने प्रकरण में स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया, प्र आर 53 अविनाश शर्मा, प्र.आर 292 बाबूलाल, मआर 888 रीना राजपूत सै. 27 गजराज सिंह द्वारा उपरोक्त स्थाई वारंटी को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।