Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत



नागरिकों को दी ठीक ढंग से मास्क पहनने की जानकारी, मास्क नहीं पहनने वालों पर लगाया जुर्माना

नगर निगम ग्वालियर द्वारा कोरोना के संक्रमण को रोकने में मददगार मास्क का उपयोग ज्यादा से ज्यादा लोग करें, यह जागरुकता जन-जन में लाने के लिए मास्क ही है जिंदगी अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शहर के सभी सार्वजनिक स्थानों पर एवं वार्डों में अभियान चलाकर आमजनों को मास्क सही ढंग से पहनने एवं हमेशा घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया गया तथा मास्क का वितरण भी विभिन्न स्थानों पर किया गया। अनेक स्थानों पर मास्क न पहनने पर नागरिकों से जुर्माना भी वसूल किया गया।

नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने बताया कि मास्क ही है जिन्दगी अभियान राज्य शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है तथा ग्वालियर में भी अभियान के तहत सभी सार्वजनिक स्थानों, सभी वार्डों में प्रमुख स्थानों के साथ ही गलियों व रोड पर भी यह अभियान चलाया जा रहा है। निगमायुक्त श्री कन्याल ने बताया कि मास्क ही है जिंदगी अभियान का उद्देश्य शहर में मास्क के प्रयोग को बढ़ावा देना है।

निगमायुक्त श्री कन्याल ने कहा कि मास्क को ठीक ढंग से पहनने और उसके सुरक्षित निपटाने की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी। अभियान में अशासकीय संगठनों, संस्थाओं और युवाओं का सहयोग लिया जायेगा, व्यक्तिगत जनसंपर्क के साथ जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी. मास्क लगाने वाले को प्रोत्साहन और नहीं लगाने वाले लोगों को समझाइश दी जायेगी। रोको-टोको अभियान चलेगा, विभिन्न प्रचार माध्यमों से मास्क लगाने के फायदे बताये जायेंगे। मास्क नहीं लगाने पर समझाइश के बाद चालानी कार्यवाही भी की जायेगी।

अनेक स्थानों पर नागरिकों को समझाइश देकर बांटे मास्क

नगर निगम ग्वालियर द्वारा महाराज बाडे पर उपायुक्त श्री सत्यपाल सिंह चौहान एवं स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री अजय सिंह द्वारा मास्क वितरण कर नागरिकों से मास्क लगाने की अपील की गई। इसके साथ ही सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने मास्क ही है जिन्दगी जन जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं कंपू तिराहे पर क्षेत्राधिकारी एवं वार्ड मॉनीटर श्री राकेश सिंह कुशवाह द्वारा मास्क वितरण किया गया तथा जुर्माने की कार्यवाही भी की गई। वहीं मास्क ही है जिंदगी अभियान के अंतर्गत मुरार सदर बाजार मुख्य मार्ग हॉकर्स जोन पर स्वास्थ्य अधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री किशोर चौहान की पूरी टीम के साथ मास्क वितरण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। वार्ड 60 निजी कार्यालयों जैसे बैंक, पेट्रोल पंप इत्यादि स्थानों में मास्क वितरण किया गया एवं लोगों को इस संबंध में जागरूक भी किया गया।

इसके साथ ही स्वस्थ्य अधिकारी ग्वालियर श्री श्रीकृष्ण शर्मा के निर्देशन में हजीरे पर वार्ड क्रमांक 11 में दुकानदार एवं जनता को समझाइश दी गई है व मास्क वितरित किए गए। सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री श्रवण कुमार, एसआई श्री विशंभर करोसिया एवं डब्ल्यूएचओ श्री मुकेश द्वारा कार्रवाई की गई।