Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नप पोरसा में सफाई कर्मचारीयों का शोषण करने वालें अधिकारियों पर कार्रवाई करने के लिए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कलेक्टर को लिखा पत्र।



पोरसा. राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट गुडडू संजय वाल्मीकि ने नगरपालिका परिषद पोरसा में सफाई कर्मचारीयों का शोषण रोकने एवं समस्यायों का निराकरण करने तथा सम्बंधित अधिकारियों पर वैधानिक कार्रवाई के लिए मुरैना कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन को पत्र लिखा। पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्री वाल्मीकि ने बताया है कि नगरपालिका परिषद पोरसा में सफाई कर्मचारीयों को कलेक्टर रेट से कम वेतन का भुगतान किया जा रहा है जोकि न्यूनतम मजदूरी अधिनियम,1948 का उल्लंघन है तथा निकाय में कुछ कर्मचारियों को ईपीएफ कटौत्रा का लाभ नहीं दिया जा है जिन कर्मचारियों का ईपीएफ कटौत्रा किया जा रहा है उनकी केवाईसी नहीं की गई है तथा सफाई कर्मचारीयों को 3-4 माह में वेतन का भुगतान किया जा रहा है जोकि मजदूरी संदाय अधिनियम,1936 का उल्लंघन है इसके साथ सफाई कर्मचारीयों को स्थायीकर्मी योजना के तहत विनियमितिकरण का लाभ नहीं दिया गया है । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है उक्त सभी कृत निंदनीय है सफाई कर्मचारी वर्ग दिन-रात मेहनत कर कोरोना जैसी महामारी में भी काम कर आम जनता के साथ देश की सेवा कर रहे हैं लेकिन निकाय द्वारा उनको शासन निर्धारित मानदेय नहीं दिया जा रहा है इस सम्बन्ध में पूर्व में नगरपालिका सीएमओ अमजद घनी एवं शासन- प्रशासन के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा चुके हैं लेकिन निकाय अधिकारियों की घोर लापरवाही एवं सफाई कर्मचारीयों का शोषण करने की मानसिकता के कारण आज दिनांक तक समस्यायों का निराकरण नहीं किया गया है राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से समस्यायों के शीघ्र निराकरण के साथ सम्बंधित अधिकारियों पर लेवर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, आयुक्त, उपसचिव श्रम विभाग, आयुक्त कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, आयुक्त चंबल संभाग, सहायक श्रमायुक्त चंबल संभाग, उपसंचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, प्रशासक नगरपालिका पोरसा को भेजी है। भिंड से न्यूज24×7इंडिया के सम्भागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खबर