राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया दिलवाई शपथ

राहुल राठोड़ की रिपोर्ट
9754799449
राजोद- आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कन्या हाई स्कूल बस स्टैंड राजोद पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को बीएलओ द्वारा शपथ दिलाई की लोकतंत्र के इस महापर्व पर हम भारत के, लोकतंत्र में अपनी पुर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग,जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।बीएलओ शिवनारायण अलोलिया व नारायण कावलिया द्वारा अपने मतदाताओं को परिचय पत्र वितरण किया गये। इस दौरान शिक्षक देवेन्द्र मेहता, रमेश प्रजापत, सचिन शर्मा, सुल्तान सिंह मेड़ा, भोपाल सिंह चौहान, तेजालाल पडियार एवं शिक्षिका सुन्दर धनोलिया, हेमलता गामड़, व मतदाता बाबुलाल दय्या, गोवर्धन प्रजापत, राहुल राठोड़, ओमप्रकाश शिन्दे व आंगनवाड़ी सहायिका आदि मोजुद थे

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया