Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत





भिंड. राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय एडवोकेट गुडडू संजय वाल्मीकि ने नगरपालिका परिषद भिंड में पदस्थ सफाई कर्मचारीयों एवं अन्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की समस्यायों के निराकरण के लिए सीएमओ सुरेन्द्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्री वाल्मीकि ने बताया है कि नगरपालिका परिषद भिंड में पूर्व मे कुछ कर्मचारी विनियमितिकरण के लाभ से वंचित रह गए हैं ऐसे वंचित कर्मचारियों के आवेदन लेकर जांच उपरांत विनियमितिकरण का लाभ दिया जाए तथा अस्थाई सफाई कर्मचारीयों को ईपीएफ की केवाईसी की जाए, आवासहीन सफाई कर्मचारीयों को आवास योजना का लाभ दिया जाए, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को राष्ट्रीय ऐच्छिक त्यौहार मातृत्व अवकाश का लाभ दिया जाए, 10 वर्ष से कार्यरत कर्मचारियों को 1500/- रूपये एवं 20 वर्ष से कार्यरत कर्मचारियों को 2500/- रूपये वेतन के अतिरिक्त विशेष भत्ता का भुगतान किया जाए आदि। सीएमओ सुरेन्द्र शर्मा ने कहा है कि यदि विनियमितिकरण से कोई कर्मचारी छूट गया है तो उसकी जांच करवाकर नियमानुसार विनियमितिकरण का लाभ दिया जाएगा तथा शासन मिलने वाली सुविधाओं से सफाई कर्मचारीयों को लाभान्वित किया जाएगा । इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव रूपेश पाथरे, संभागीय अध्यक्ष प्रदीप धौलपुरिया, जिला अध्यक्ष लालजी करोसिया, बंटी बाल्मीकि, राधेश्याम पाथरे आदि उपस्थित रहे। भिंड से न्यूज24×7इंडिया के सम्भागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खबर