गणतंत्र दिवस की संध्या पर सांसद श्री डीडी उइके के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय जेएच कॉलेज में ‘भारत पर्व-आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्री एमपी बरार एवं श्री शिवप्रसाद मंडराह, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सुश्री रीता डेहरिया, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शिल्पा जैन, डीपीसी श्री सुबोध शर्मा, एडीपीसी श्री संजीव श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
भारत पर्व में गोधना चिचोली के दल द्वारा गैड़ी लोकनृत्य एवं असाड़ी के दल द्वारा आदिवासी लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में श्री अशोक टेकाम, श्री पीयूष जौंधलेकर, सुश्री झलक परिहार द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कृष्णा हजारे एवं श्री श्यामदेव ब्राह्मणे द्वारा किया गया।











More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया