डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना इलाके में 9वी कक्षा में पढ़ने वाली एक स्कूली छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है. छात्रा से रेप उसी के स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के छात्र ने किया. आरोपी अपने दोस्त के साथ छात्रा को जंगल में ले गया. वहां उसे उससे रेप किया. इस दौरान साथी छात्र वहां खड़े रहकर चौकीदारी की. इसके बाद आरोपी छात्रा को उसके घर के सामने छोड़कर फरार हो गये. वारदात के बाद छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. पीड़िता के पिता ने इस संबंध में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.।
डूंगरपुर पुलिस उपाधीक्षक राकेश शर्मा ने बताया की पीड़िता 15 साल की है. वह गांव के ही एक सरकारी स्कूल में 9वी कक्षा में पढ़ाई करती है. 24 जनवरी को वह स्कूल में पढ़ाई करने गई थी. दोपहर करीब डेढ़ बजे लंच के समय छात्रा स्कूल से बाहर निकली. इस दौरान उसी के स्कूल के 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 2 छात्र उसे घूमकर आने की बात कहते हुए बाइक पर बिठाकर स्कूल से कुछ दूर जंगल में ले गए.।
उसके बाद पीड़िता के पिता ने मामले की जानकारी बिछीवाडा थाना पुलिस को दी. घटना की सूचना पर डूंगरपुर पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार शर्मा और बिछीवाड़ा थानाधिकारी रणजीत सिंह डूंगरपुर जिला अस्पताल पंहुचे. वहां पर उन्होंने पीड़िता के पिता से घटना की पूरी जानकारी ली. छात्रा के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसी के स्कूल में पढ़ने वाले 2 छात्रों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है.।


More Stories
हत्तीरोग उन्मूलन के लिए ‘ट्रिपल ड्रग थेरेपी’ (आईडीए) अभियान में सफल प्रयास जारी…. –
उत्कल ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु, कटनी स्टेशन पर मचा हड़कंप
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी…