Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राजस्थान के चूरू जिले के दूधवाखारा थाना इलाके में शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक गांव की 23 वर्षीय विधवा महिला को चाकू की नोक पर अगवा कर उसके साथ मारपीट और गंदी हरकतें करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पीड़िता का मामा मामा रुपयों के लिये जबरन उसकी इच्छा के खिलाफ दूसरी जगह शादी करवाना चाहता है. पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है.।

महिला थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई ने बताया कि महिला ने रिपोर्ट दी है कि 23 जनवरी की रात को जब वह अपने घर में सो रही थी. तभी उसका मामा और चाचा उसके कमरे में आये और चाकू की नोक पर बोलेरो से अगवा कर उसे गांव के पास एक बीहड़ में ले गये. वहां उन्होंने उसे सर्द रात में निर्वस्त्र कर पहले थप्पड़, मुक्कों और लाठियों से पिटाई की. फिर रात को ही शराब के नशे में 45 वर्षीय मामा ने उसके साथ गंदी हरकतें करते हुए गलत काम का करने का प्रयास किया.।

उसके बाद आरोपी उसे बंधक बनाकर तारानगर तहसील के झाड़सर गांव में ले गये. वहां उसे एक घर में कैद कर दिया गया. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मामा रुपयों के बदले जबरन उसकी शादी दूसरी जगह करवाना चाहता है. लेकिन इंकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर इस वारदात को अंजाम दिया.।

पीड़िता ने बताया कि 25 जनवरी की सुबह वह कोहरे का फायदा उठाकर वह आरोपी मामा के चंगुल से निकल भागी और चूरू जिला मुख्यालय पहुंचकर अपने पिता को फोन किया. उसके बाद पीड़िता अपने पिता के साथ 26 जनवरी को महिला थाने पहुंची और आरोपी मामा, मामा के दोस्त, चाचा आदि के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया.।