Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कैसरी अंसारी रिपोर्टर


गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शामिल की गई कई झांकियों में जिला जेल की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। और इसे मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री इंद्रसिंह परमार द्वारा पुरुस्कृत किया गया। जिला जेल के जेलर योगेंद्र पवार ने बताया कि बंदियों के द्वारा एक माह में इस झांकी को तैयार किया गया और इनमें सहयोगी जिला जेल के गजराज सिंह, केशव चौरे, राहुल पटेल, जितेंद्र उईके ने लगातार एक माह में लगभग 1 दिन में 18 घंटे काम करते हुए झांकी को तैयार किया गया। संदेश यह था की प्रदेश में देश के दो आभूषण स्वच्छता में इंदौर और भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन दोनों देश में प्रदेश का गौरव बढ़ाया है इसी उद्देश्य को लेकर झांकी बनाई गई थी। गजराज सिंह प्रहरी को जेल विभाग ने बंदियों से पूर्ण सुरक्षा एवं सतर्कता के साथ कृषि एवं साफ सफाई के लिए। केशव चौरे प्रहरी को सौंपे गये सम्पूर्ण दायित्वों के अतिरिक्त प्रत्येक कार्य में विशेष योगदान पर तथा जगदीश हरसुले प्रहरी को वारंट शाखा में बेहतरीन कार्य एवं रांग रिलीज के लिए जिले के कलेक्टर महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिला जेल में चार अधिकारियों का भार अकेले संभालते हुए जिला जेल के वर्तमान जेलर योगेंद्र पवार ने अपनी टीम के सहयोग से प्रथम पुरस्कार अर्जित किया तथा और साथ में जिला जेल अधिकारी योगेश पवार को अच्छे कार्य के लिए भी सम्मानित किया गया।