महाराष्ट्र के ठाणे में सुमारस चामुंडा कॉम्प्लेक्स में पहले एक फर्नीचर गोदाम में लगी थी, अब ये आग 3 और गोदामों में फैल गई है.।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भिवंडी इलाके के एक फर्नीचर गोदाम में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. अभी तक किसी को चोट लगने या हताहत होने की जानकारी नहीं है.।
ठाणे के भिवंडी इलाके में सुमारस चामुंडा कॉम्प्लेक्स में एक फर्नीचर गोदाम में लगी आग अब 3 और गोदामों में फैल गई है. आग तड़के करीब 1.40 बजे लगी थी. फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है. भिवंडी दमकल विभाग ने कहा, आग बुझाने का काम अभी जारी है।


More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।