इरफान अंसारी रिपोर्टर
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण किये जाकर खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। आज 27 जनवरी को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी एवं नापतौल विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा खटीकवाड़ा कमरी मार्ग स्थित गुलरेज बेकरी पर पर्याप्त साफ-सफाई न होने, कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं पाये जाने से बेकरी को नोटिस जारी करने की कार्यवाही कर टोस्ट, मैदा, पामोलीन ऑईल एवं शक्कर के नमूनें संग्रहित कर जाँच हेतु संग्रहित किये गये एवं मौके पर 02 इलेक्ट्रॉनिक तोलकाँटे जिनका सत्यापन नहीं किया गया था, जप्त कर प्रकरण बनाया गया एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दूसरे दल द्वारा सिंधी कॉलोनी स्थित जे.पी. इन्टरप्राईजेस से वहिनी धनिया पावडर, वहिनी तेजा लाल मिर्च पावडर, वहिनी हल्दी पावडर, नील गगन तुअर दाल के नमूनें लिये जाकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गये है । जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंतदत्त शर्मा, बी.एस.देवलिया,प्रभुलाल डोडियार, नापतौल अधिकारी संजय पाटनकर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नागेश दायमा एवं चन्द्रशेखर बारोड़ आदि शामिल थे।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है