(मोनू पठान) मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार, 28 जनवरी को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में तीन लाख 50 हजार हितग्राहियों को स्वीकृत नवीन आवासों के लिए उनके खाते में प्रथम किश्त की 875 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई मुख्यमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे हॉल, भोपाल में दोपहर 12 बजे कार्यक्रम हुआ हितग्राही के साथ वर्चुअली संवाद भी किया। संभवत: इतनी बड़ी संख्या में योजना के हितग्राहियों को देश में पहली बार राशि का अंतरण किया है।
कोलारस विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि वर्ष 2022 तक सबके लिए आवास उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रधानमंत्री के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की गयी है। उन्होंने कहा कि अब योजनाएं मूर्त रूप में धरातल पर आई है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारत में मकान की कोई समस्या नहीं थी, संयुक्त परिवार की व्यवस्था थी। परिवार के सदस्य एक ही मकान में निवास करते थे। उन्होंने कहा कि आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोग अपने रोजगार में व्यस्त रहते है और स्वयं का मकान नहीं बना पाते है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया कि प्राधिकरणों की योजनाओं में उपलब्ध भूमि एवं निष्प्रयोज्य सरकारी भूमि पर चरणबद्ध रूप से मकान बनाते हुए पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने कहा कि अन्तिम पायदान के व्यक्ति को स्वालम्बी बनाने के उददेश्य से सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सभी योजनाओं को सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। इस अवसर पर जनपद सीईओ सहित शासन प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे साथ ही भाजपा कार्यकर्ता एवं भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जिसमें विधायक प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह चीमा मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़ विधायक प्रतिनिधि राम सरैया, भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह रघुवंशी सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है